एक घर के मोबाइल नम्बर पर “रॉंग नम्बर” से कॉल आई.. घर की एक औरत ने कॉल रिसीव की तो सामने से किसी अनजान शख्स की आवाज़ सुनकर उसने कहा ‘सॉरी रॉंग नम्बर’ और कॉल डिस्कनेक्ट कर दी.. उधर कॉल करने वाले ने जब आवाज़ सुनी तो वो समझ गया कि ये नम्बर किसी लड़की का है, अब तो कॉल करने वाला लगातार रिडाइल करता रहता है पर वो औरत कॉल रिसीव न करती। फिर मैसेज का सिलसिला शुरू हो गया जानू बात करो न!! मोबाइल क्यूँ रिसीव नहीं करती..? एक बार बात कर लो यार! उस औरत की सास बहुत मक्कार और झगड़ालू थी.. इस वाक़ये के अगले दिन जब मोबाइल की रिंग टोन बजी तो सास ने रिसीव कर लिया.. सामने से उस लड़के की आवाज़ सुनकर वो शॉक्ड रह गई, लड़का बार बार कहता रहा कि जानू! मुझसे बात क्यूँ नहीं कर रही, मेरी बात तो सुनो प्लीज़, तुम्हारी आवाज़ ने मुझे पागल कर दिया है, वगैरह वगैरह… सास ने ख़ामोशी से सुनकर मोबाइल बंद कर दिया जब रात को उसका बेटा घर आया तो उसे अकेले में बुलाकर बहू पर बदचलनी और अंजान लड़के से फोन पर बात करने का इलज़ाम लगाया.. पति ने तुरन्त बीवी को बुलाकर बुरी तरह मारना शुरू...
Posts
Showing posts with the label Addhar Service
Featured post
देखिए आपका आधार कार्ड कहां कहाँ यूज्ड हुआ है
- Get link
- X
- Other Apps
हैलो फ्रेंड... आज मै अपको आधार कार्ड का एक बहुत ही अच्छा फीचर बताने जा रहा हूँ. इस से आप ये जान सकते हैं कि आपका आधार कार्ड कहां कहाँ यूज्ड हुआ है। आज की तारीख में ज़्यादातर भारतीय नागरिकों के पास आधार कार्ड है। नया सिम कार्ड व गैस कनेक्शन लेने या पेमेंट करते वक्त आप इसका इस्तेमाल अपनी पहचान को वैरिफाई करने के लिए कर सकते हैं। आधार डेटा में आपकी बायोमैट्रिक जानकारियां मौज़ूद होती हैं, जैसे कि रेटिना स्कैन और फिंगरप्रिंट स्कैन। इसलिए इसका इस्तेमाल अक्सर ही ऑथेंटिकेशन के लिए होता है। लंबे-लंबे फॉर्म भरने की जगह आप आधार कार्ड को इस्तेमाल करके अपनी पहचान वैरिफाई कर सकते हैं। यह आपके मोबाइल पर भेजे गए वन टाइम पासवर्ड या बायोमैट्रिक्स के ज़रिए संभव हो जाएगा। अगर आपको डर है कि आपके आधार डेटा का गलत इस्तेमाल हो सकता है तो आप ऑनलाइन जाकर आधार बायोमैट्रिक डेटा को लॉक कर सकते हैं। आप चाहें तो यह भी जान सकते हैं कि आपके आधार डेटा का ऑथेंटिकेशन के लिए कब-कब इस्तेमाल हुआ है। इसके लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें। 1. सबसे पहले आप दिये गये लिंक के ऊपर क्लिक करें। ...
loading...