एक घर के मोबाइल नम्बर पर “रॉंग नम्बर” से कॉल आई.. घर की एक औरत ने कॉल रिसीव की तो सामने से किसी अनजान शख्स की आवाज़ सुनकर उसने कहा ‘सॉरी रॉंग नम्बर’ और कॉल डिस्कनेक्ट कर दी.. उधर कॉल करने वाले ने जब आवाज़ सुनी तो वो समझ गया कि ये नम्बर किसी लड़की का है, अब तो कॉल करने वाला लगातार रिडाइल करता रहता है पर वो औरत कॉल रिसीव न करती। फिर मैसेज का सिलसिला शुरू हो गया जानू बात करो न!! मोबाइल क्यूँ रिसीव नहीं करती..? एक बार बात कर लो यार! उस औरत की सास बहुत मक्कार और झगड़ालू थी.. इस वाक़ये के अगले दिन जब मोबाइल की रिंग टोन बजी तो सास ने रिसीव कर लिया.. सामने से उस लड़के की आवाज़ सुनकर वो शॉक्ड रह गई, लड़का बार बार कहता रहा कि जानू! मुझसे बात क्यूँ नहीं कर रही, मेरी बात तो सुनो प्लीज़, तुम्हारी आवाज़ ने मुझे पागल कर दिया है, वगैरह वगैरह… सास ने ख़ामोशी से सुनकर मोबाइल बंद कर दिया जब रात को उसका बेटा घर आया तो उसे अकेले में बुलाकर बहू पर बदचलनी और अंजान लड़के से फोन पर बात करने का इलज़ाम लगाया.. पति ने तुरन्त बीवी को बुलाकर बुरी तरह मारना शुरू...
Posts
Featured post
भोंदू राम का तबेला
- Get link
- X
- Other Apps
सुबह सुबह न्यूज की खोज में एक न्यूज रिपोर्टर अपने कैमरामैन के साथ एक गांव में चले जाता है, तभी उसकी नजर एक तबेले पे पड़ती है जहा बड़े बड़े शब्दों में लिखा होता है, भोंदू राम का तबेला। ये देख न्यूज रिपोर्टर उस तबेले कि तरफ बढ़ जाता है। अंदर जाता है जहा भोंदू राम अपनी चारपाई पे लेट के बीड़ी पिता रहता है। रिपोर्टर- राम राम भोंदू राम जी (हाथ जोड़ के) भोंदू राम- राम राम भाई, कोन हो तुम कहा से आए हो? रिपोर्टर- भोंदू राम जी, मेरा नाम सचिन है, और मै एक न्यूज रिपोर्टर हूं, और ये मेरा कैमरामैन भुलकड़ दास है। भोंदू राम- अच्छा बताओ क्या काम है? रिपोर्टर- कुछ नहीं बस आपसे कुछ सवाल पूछना है आपके भैस के बारे में भोंदू राम- भैस के बारे में..? रिपोर्टर- हा भोंदू राम- ठीक है पूछो रिपोर्टर- भूलकड़ कैमरा निकाल भूलकड़ दास- जी भैया निकाल लिए रिपोर्टर- हा तो शुरू हो जा। रिपोर्टर- हा तो भोंदू राम जी जरा बताइएगा की आपकी भैस क्या खती है..? भोंदू राम- (दो भैंसो की तरफ इशारा कर के) ई वाली की ऊ वाली..? रिपोर्टर- (थोड़ा सोच में पड़ते हुवे, एक भैस की तरफ इशारा करते हुवे) ई वाली.. भोंदू राम- ई वाल...
माँ का आँचल
- Get link
- X
- Other Apps
माँ का आंचल सारी दुनिया से जो बचाए वो आंचल है मेरी माँ का! सारी बलाओ से जो बचाए वो आंचल है मेरी माँ का!! जलती धूप में जो शीतल छाव सा हो वो आंचल है मेरी माँ का! कड़कती बिजली से जो छुपाए वो आंचल है मेरी माँ का!! यूं तो पापा का प्यार कम नहीं... यूं तो पापा का प्यार कम नहीं! मगर जिसमें स्नेह का सागर है वो आंचल है मेरी माँ का!! तकलीफों में जो सहारा बना वो आंचल है मेरी माँ का! हर ग़म में जो किनारा बना वो आंचल है मेरी माँ का!! इस स्वार्थ भारी दुनिया में, निस्वार्थ कुछ है तो वो आंचल है मेरी माँ का! मेरे लिए भगवान से बढ़कर कुछ है तो वो आंचल है मेरी माँ का!!
बेटी
- Get link
- X
- Other Apps
Dedicated All Married Woman's . विदा होते समय बस एक यही आवाज सुनाई दे रही थी.. भाई साब आप परेशान ना हो भावी को हम बहू नहीं बेटी बनाकर ले जा रहे हैं¡ . धीरे धीरे सुबह हुई और गाडी एक सजे हुए घर के सामने जा रुकी और जोर से आवाज आई! “जल्दी आओ बहू आ गयी! . सजी हुई थाली लिए एक लड़की दरवाजे पर थी! ये दीदी थी जो स्वागत के लिए दरवाजे पर थी.. और पूजा के बाद सबने एक साथ कहा “बहू को कमरे में ले जाओ” . भावी को समझ नहीं आया कुछ घंटो पहले तक तो मैं बेटी थी.. फिर अब कोई बेटी क्यों नही बोल रहा! . बहू के घर से फोन हैं बात करा दो! फ़ोन पर माँ थी “कैसी हो बेटा” भावी-“ठीक हू माँ- पापा कैसे हैं दीदी कैसी हैं अभी तक रो रही है क्या?.. . ”माँ- “सब ठीक हैं तुम्हारा मन लगा? ”भावी-“ हाँ माँ लग गया” माँ से कैसे कहती बिलकुल मन नहीं लग रहा.. . घर की बहुत याद आ रही हैं फ़ोन रखते हुए माँ ने कहा बेटा देखो बहुत अच्छे लोग हैं.. . बहू नहीं बेटी बनाकर रखेंगे बस तुम कोई गलती मत करना.. . भावी और उसकी ननद बेबी का जन्मदिन एक ही महीने में आता था! . भावी बहुत खुश थी साथ साथ जन्मदिन मना ल...
M.S. Dhoni
- Get link
- X
- Other Apps
M.S. Dhoni लम्बे बालों वाला एक लड़का भारतीय क्रिकेट टीम में आता है, आड़े तिरछे शाट्स खेलता है.....लोग कहते हैं ये क्या खेलेगा ? ये लम्बे बालों वाला क्या कीपिंग करेगा ? लेकिन लोगों को क्या पता था कि ये भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसा नाम करेगा कि उसके जैसा न कोई था, न कोई है, न कोई होगा.....!!!!! मुझे पहला मैच वही याद है जब धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 183 रन की पारी खेली थी.....बड़ी बात ये थी कि उस मैच में धोनी ने 10 छक्के जड़े थे, जो मुझ जैसे 13 साल के लड़के के जेहन में याद रह जाने को काफी था.....!!!!! 2007 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश से हारकर बाहर हो जाना और इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद द्रविड ने कप्तानी छोड़ दी और कप्तानी दी गई उसी लम्बे बालों वाले लड़के को जो अब तक बैटिंग में अपना लोहा मनवाना शुरू कर चुका था, और शुरू हुआ टी-20 विश्व कप, जिसको एक बेहद युवा टीम के साथ जीतकर इस लम्बे बालों वाले खिलाड़ी ने अपनी कप्तानी का बिगुल फूंक दिया और शुरू हुआ भारतीय क्रिके...
- Get link
- X
- Other Apps
ट्विंकल शर्मा के दोषियों पे आक्रोश व्यक्त करती कविता "पूछ रही है एक बेटी आज, " इस भारत की सरकार से "क्या आप कभी बचा पाओगे, "इन दरिंदो के अत्याचार से? "हम बेटियों के जनाजे पे, "क्या सियासी खेल अब खेलोगे, "जीते जी तो खेला है, "क्या मरने पे भी खेलोगे। "चीखी थी, चिल्लाई थी, "मुझे टॉफी चॉकलेट ना खाना है, "छोड़ दो मुझे, बस जाने दो, "मुझे पापा के पास जाना है। "मै तीन साल की बच्ची हूं, "क्या मेरा जिस्म तुम्हे भया है, ...
loading...